35.6 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

आउटसोर्सिंग भर्तियों के विरोध में बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच, बड़े आंदोलन की चेतावनी

राजधानी देहरादून की सड़कों पर एक बार फिर युवा बेरोजगार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे। इस बार बेरोजगार संघ के निशाने पर राज्य के सरकारी विभागों में हो रही आउटसोर्सिंग भर्तियां है जिनको समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रदर्शन करते हुए सचिवालय कूच किया। बेरोजगार संघ ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से आउटसोर्सिंग भर्ती को समाप्त करने और कनिष्ठ अभियंता भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग की।

आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने की मांग पर प्रदर्शन

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सैकड़ो की संख्या में देहरादून के परेड ग्राउंड में इकट्ठा हुए युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सचिवालय कूच किया इस दौरान हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लिए युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे युवा बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं ने सरकार से सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग माध्यम से भरे जा रहे पदों पर अपना विरोध प्रदर्शन किया इन युवाओं ने सरकार से मांग की है कि सरकार को आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त कर देना चाहिए या फिर भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाले आयोग को बर्खास्त कर देना चाहिए।

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून की सड़कों पर आउटसोर्सिंग भर्ती को समाप्त करने और नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि पिछले चार-पांच सालों से JE और AE की भर्ती नहीं निकल गई है और विभाग में आउटसोर्सिंग माध्यम से भारतीय कर ली गई और जिन लोगों को आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती किया गया अब वह खुद के नियमितीकरण की बात कर रहे है राम कंडवाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो सरकार आयोग को भंग कर दे और सारी भर्तियों को उपनल और आउटसोर्सिंग के माध्यम से निकले या फिर आउटसोर्सिंग को समाप्त कर दे नहीं तो आज एक ट्रेलर दिखाया है पिक्चर अभी बाकी है।

Related posts

अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी

himvarta

मा0 प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर, जिला प्रशासन ने आशारोडी से गढ़ीकैंट तक 13 जोन में बांटा रूट

himvarta

चकराता हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 400 मीटर नीचे गिरी कार – ड्राइवर की मौत

himvarta

Leave a Comment