36.5 C
Dehradun, IN
June 15, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

दहशत पार्ट 5 : अब यहां भालू को आता देख एक छात्रा हुई चोटिल, दूसरी बेहोश

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर के समीप भालू दिखाई देने से छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।

एक छात्रा भालू को देखकर विद्यालय की ओर दौड़ी तो वह रास्ते में ही गिर गई, जबकि दूसरी छात्रा दहशत में बेहोश हो गई। बालिकाओं के शोर मचाने पर विद्यालय की शिक्षिकाएं और अन्य छात्राएं मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट ने बताया कि सुबह 9:30 बजे कक्षा 12 की छात्रा राधिका और सीमा विद्यालय आ रहे थे। विद्यालय से करीब 50 मीटर दूरी पर राधिका ने भालू को अपने ओर आते देखा तो वह तेजी से दौड़ने लगी। इस हड़बड़ी में राधिका गिर गई। उसके हाथ और पैर पर चोट लगी है।

उसके साथ चल रही छात्रा सीमा भालू की दहशत से बेहोश हो गई। दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

Related posts

मौसम अलर्ट के चलते देहरादून में 24 जनवरी को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

himvarta

नैनीताल मार्ग पर वाहन दुर्घटना: पर्यटक महिला बुरी तरह चोटिल, अन्य यात्री भी प्रभावित

himvarta

गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

himvarta

Leave a Comment