27.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

UKPSC: युवा हो जाएं तैयार…आयोग ने नए साल के लिए निकाली दो भर्तियां, जल्द शुरू होंगे आवेदन

UKPSC Recruitment Update: राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नए साल के लिए दो नई भर्तियां निकाली हैं। इनका नोटिफिकेशन आयोग ने जारी कर दिया है। वहीं, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। बृहस्पतिवार से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में 20 से 29 जनवरी के बीच संशोधन का मौका दिया जाएगा।
आयोग ने दूसरी भर्ती गृह विभाग के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के तीन पदों के लिए निकाली है। इसके लिए 30 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 27 जनवरी से पांच फरवरी के बीच कर सकेंगे। प्रमाणपत्रों की स्व: प्रमाणित छायाप्रति, ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ 20 फरवरी तक आयोग कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

Related posts

बदरी-केदार मंदिरों में दान व्यवस्था पर सख्ती, चढ़ावे में गड़बड़ी की आशंका से BKTC अलर्ट

himvarta

हल्द्वानी: यहां नहर में तैरता मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी, ममता पर उठा बड़ा सवाल

himvarta

वनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुनर्वास कैंप लगाने के आदेश – 31 मार्च 2026 तक मांगी रिपोर्ट

himvarta

Leave a Comment