24.1 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

ऋषिकेश में वन भूमि चिन्हीकरण की कार्रवाई से खौफ, रेलवे ट्रैक पर बैठे सैकड़ों लोग

ऋषिकेश: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऋषिकेश के आसपास के इलाकों में वन भूमि चिन्हीकरण की कार्रवाई को लेकर लोग काफी आशंकित और खौफ में हैं. लिहाजा, लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में सैकड़ों लोग सड़क छोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं. जिससे मामला गरमा गया है. उधर, शिवाजी नगर में बैठक आहूत की गई. जिसमें पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी, अभिनव सिंह मलिक के नेतृत्व में कई लोग शामिल हुए. बैठक में लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई को लेकर अपने-अपने विचार रखे.

दरअसल, वन विभाग की कब्जे वाली भूमि हाथ से जाते देख लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. आक्रोशित लोगों ने सड़क तो छोड़ अब रेल मार्ग को भी जाम करना शुरू कर दिया है. मनसा देवी रेलवे फाटक पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित होकर ट्रैक पर बैठ गए हैं, जिसमें महिलाएं सबसे ज्यादा शामिल हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जान जाए पर भूमि हाथ से न जाए.

लोगों ने प्रदर्शन करते हुए वन विभाग की कार्रवाई का विरोध किया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, जो लोगों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है. स्थिति गंभीर बनी हुई है. लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.

इस वजह से कोच्चिवली से आने वाली और योग नगरी स्टेशन से जाने वाली गंगानगर एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे से ट्रैक पर रुकी हुई है. जिससे मुसाफिरों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. इन दोनों ट्रेन की वजह से अन्य ट्रेनों के संचालक पर भी असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है.

बता दें कि एक जनहित याचिका की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने वन विभाग की खाली पड़ी भूमि का सर्वे कर उन्हें कब्जे में लेने के आदेश वन विभाग और जिला कलेक्टर को जारी किए हैं. इसी कड़ी में वन विभाग की कार्रवाई खाली पड़ी वन भूमि पर चल रही है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं.

The post ऋषिकेश में वन भूमि चिन्हीकरण की कार्रवाई से खौफ, रेलवे ट्रैक पर बैठे सैकड़ों लोग appeared first on Dainik Uttarakhand News.

Related posts

महाकुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने हरिद्वार में ₹235 करोड़ की 4 मेगा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

himvarta

देहरादून में सियासी हलचल: हरीश रावत के अवकाश के बीच यशपाल आर्य की मुलाकात से बढ़ीं अटकलें

himvarta

नैनीताल और मसूरी में लोगों ने किया नए साल का ग्रेंड वेलकम, जश्न में डूबे रहे लोग

himvarta

Leave a Comment