24.1 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट पर बरसे गणेश गोदियाल, कहा- खुद अपने नेताओं की जाति बताकर कर रहे अपमान

देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कथित ऑडियो मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर अनुसूचित जाति समाज के अपमान का आरोप लगाया. जिसके बाद गणेश गोदियाल बुरी तरह से महेंद्र भट्ट पर बिफर पड़े. उन्होंने तल्ख लहजे में महेंद्र भट्ट के बयान की निंदा की. साथ ही कहा कि अफसोस की बात है कि अंकिता मामले पर पूरी सरकार मौन है. इतने दिन बीतने के बाद भी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा.

महेंद्र भट्ट पर बरसे गोदियाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महेंद्र भट्ट के उस बयान की तीखी निंदा करते हुए चुनौती दी, जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के अपमान का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट खुद अपने नेताओं की जाति बताकर मामले को डायवर्ट कर रहे हैं. उन्हें यह पता होना चाहिए कि उन्होंने खुद अपने शीर्ष नेता की जाति बताकर उस जाति का अपमान किया है. खुद उन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया हुआ है, उस आरोपों के तहत वो खुद आरोपी हैं.

उन्होंने कहा कि अगर गणेश गोदियाल होने के नाते वो कोई ऐसी अयोग्यता अर्जित कर लेते हैं तो यह उनकी जाति का नहीं बल्कि गणेश गोदियाल का अपमान माना जाएगा. इसलिए महेंद्र भट्ट को गुरुर नहीं करना चाहिए. प्रदेश की सरकार बीजेपी के गुरुर में नहीं रहे. उन्होंने चेताया कि प्रदेश का युवा, महिलाएं और हर एक व्यक्ति जिनका उत्तराखंड से स्नेह है, इस सरकार को जवाब देगा.

The post महेंद्र भट्ट पर बरसे गणेश गोदियाल, कहा- खुद अपने नेताओं की जाति बताकर कर रहे अपमान appeared first on Dainik Uttarakhand News.

Related posts

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया

himvarta

उत्तराखंड: शादी मंडप में पहुंची महिला ने दूल्हे को बताया अपना पति, पुलिस भी रही मौजूद

himvarta

हल्द्वानी : (बड़ी खबर) हत्याकांड के बाद पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू BJP से निष्कासित

himvarta

Leave a Comment