24.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

पशुपालन और कौशल विकास विभाग में 53 युवाओं को मिली नौकरी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने देहरादून में 53 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये नियुक्तियाँ पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट और कौशल एवं सेवायोजन विभाग में फोरमैन अनुदेशक पदों पर हुई हैं। मंत्री ने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ना है। यह राज्य स्थापना के बाद सेवायोजन विभाग में पहली भर्ती है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और कौशल एवं सेवायोजन विभाग में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग से फार्मासिस्ट व फोरमैन अनुदेशक पदों पर चयनित 53 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।

पशुपालन विभाग के लिए चयनित 16 फार्मासिस्ट और सेवायेजन विभाग के अंतर्गत आईटीआई में 37 फोरमैन अनुदेशक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी का असल परिश्रम अब शुरू होता है।

कार्मिकों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यों को गति देने के लिए कार्य करना है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि नवनियुक्त कार्मिकों के सहयोग और टीम वर्क के साथ विभाग उत्तरोत्तर प्रगति करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के बाद पहली बार सेवायोजन विभाग में कार्मिकों की भर्ती की गई है। यह राज्य सरकार की सोच हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने की है। इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में अपर सचिव संतोष बडोनी, निदेशक प्रशिक्षण संजय खेतवाल समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, कुल्हान-चन्द्रवनी में 4 भवन सील

himvarta

चकराता में ‘विकसित भारत’ अभियान का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं, जौनसारी लोकनृत्य और जनजागरूकता कार्यक्रम रहे आकर्षण

himvarta

Big Breaking:-मसूरी में सीजन के पहली बर्फबारी देखने पहुंचे पर्यटक, शहर में भीड़ और हाईवे जाम

himvarta

Leave a Comment