25.6 C
Dehradun, IN
March 25, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

देहरादून: गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर साधा निशाना

देहरादून। आज कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीते दिन मुख्यमंत्री धामी द्वारा अंकिता भंडारी मामले पर की गई प्रेस वार्ता पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तैयारी के साथ पत्रकार वार्ता में आए थे, वह सवाल अनुत्तरित रह गए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आज धामी सरकार से हमारे जो प्रश्न कल थे, आज भी वही जायज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सरकार के कई ब्यूरोक्रेट्स सरकार की तरफ से अंकिता मामले पर सफाई दे रहे हैं, लेकिन जो प्रश्न पूछे जा रहे हैं, आखिर उनका क्यों जवाब नहीं दिया जा रहा है।

गोदियाल ने सीएम से जवाब मांगा कि:

  • ​आखिर अंकिता भंडारी का शव नहर से निकाले जाने के बाद रिसोर्ट पर किसके आदेश पर बुलडोजर चलाया गया था?
  • ​इस मामले में SIT में 90 से ऊपर गवाह बने, लेकिन कितनों ने आखिर गवाही दी? सरकार को यह उत्तर भी देना चाहिए।

कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग

​कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक बार फिर रिटायर जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग दोहराई। उन्होंने कहा, “हम रिटायर जज की निगरानी में सीबीआई जाँच की मांग करते हैं, ताकि पूरे मामले का पर्दाफाश हो और दिवंगत अंकिता भंडारी को न्याय मिले।”

Related posts

वनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुनर्वास कैंप लगाने के आदेश – 31 मार्च 2026 तक मांगी रिपोर्ट

himvarta

जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनता दर्शन: 88 शिकायतें दर्ज, भूमि विवादों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश

himvarta

Budget 2026: क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? वित्त मंत्री ने किए एलान, देखें लिस्ट

himvarta

Leave a Comment