27.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम बड़ी खबर: 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 6:15 बजे खुलेंगे भगवान बद्री विशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम से बड़ी धार्मिक सूचना

भू-वैकुंठ के स्वामी भगवान श्री बद्री विशाल जी के कपाट वर्ष 2026 में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 6:15 बजे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। कपाट उद्घाटन के साथ ही बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा।

इसके साथ ही भगवान श्री बद्री विशाल जी के नित्य अभिषेक एवं महा अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को गाडू घड़ा में पिरोने का पावन मुहूर्त 7 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह परंपरा सदियों से चली आ रही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निभाई जाती है।

मान्यता है कि भगवान बद्री विशाल जी के दर्शन से श्रद्धालुओं के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश, अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, मॉल, होटल और सार्वजनिक भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

himvarta

हरिद्वार: लोहड़ी के दौरान कार में लगी आग, 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया साहस

himvarta

हल्द्वानी–रुद्रपुर मार्ग बंद, यात्रा से पहले रूट डायवर्जन प्लान देखना जरूरी

himvarta

Leave a Comment