29.8 C
Dehradun, IN
March 29, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी और राजनाथ सिंह, सीएम धामी ने किया जोरदार स्वागत

सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मनोहर लाल पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत
उत्तराखंड में आज वीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज राज्य दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों नेताओं का स्वागत किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव पंचूर जाएंगे। जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी शामिल होंगे। जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 की पढ़ाई की थी।

पंचूर गांव में जन्मे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल, कक्षा 11 एवं 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश जबकि स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविद्यालय से की थी। प्रशासन का कहना है कि यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है।

Related posts

सीएम दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर, शीतकालीन यात्रा व नववर्ष व्यवस्थाओं की समीक्षा की

himvarta

अल्मोड़ा सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी:भिकियासैंण में बस गिरने से सात लोगों की हुई थी मौत, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

himvarta

CM धामी की नई पहल: उत्तराखंड में अब होगा ट्यूलिप का कमर्शियल उत्पादन

himvarta

Leave a Comment