35.6 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा फैसला: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर से जीवित

देहरादून। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के लिए सरकार अब फिर से कवायद शुरू करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं क्षेत्र के विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की पूर्व में विलोपित की गई घोषणा को पुनर्जीवित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा की थी। राजस्व विभाग ने बिंदुखत्ता के वन क्षेत्र में होने के कारण भूमि हस्तांतरण में लंबा समय लगने की संभावना व्यक्त करते हुए इस घोषणा को विभाग की सूची से विलोपित करने का मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया था। बाद में इस घोषणा को विलोपित भी कर दिया गया।

अब मुख्यमंत्री ने राजस्व ग्राम संबंधी घोषणा को पुनर्जीवित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इससे उम्मीद जगी है कि अब बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के लिए वन भूमि हस्तांतरण समेत अन्य प्रक्रियाएं तेजी से शुरू होंगी।

Related posts

देहरादून: ससुराल पक्ष से विवाद के बाद युवक की आत्महत्या, 9 पन्नों का नोट बना अहम सुराग

himvarta

शहरों पर बढ़ता बोझ! उत्तराखंड में नई आवास नीति से बदलेगा प्लानिंग का पूरा सिस्टम

himvarta

सीएम दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर, शीतकालीन यात्रा व नववर्ष व्यवस्थाओं की समीक्षा की

himvarta

Leave a Comment