26.4 C
Dehradun, IN
March 29, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून। देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानो के धारकोट क्षेत्र में एक श्रमिक द्वारा अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने भूईया मंदिर थानो मार्ग से गिरफ्तार कर घटना का खुलसा किया। रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली कि नीम करौली मन्दिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान के अन्दर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।
सूचना पाकर अचेत पड़े व्यक्ति को उठाकर जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त करने पर बबलू के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य इकट्ठे किए गए। शुक्रवार को मृतक के भाई प्रमोद द्वारा उसकी पहचान बबलू पुत्र रिक्खी राम निवासी ग्राम जरही मोतीपुर बहराईच उत्तर प्रदेश के रुप में किए जाने के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।
मृतक के शव की शिनाख्त होने पर घटना के संबंध में मृतक के भाई प्रमोद कुमार द्वारा उनके भाई बबलू के साथ मजदूरी का कार्य करने वाले पप्पू साहनी पुत्र रामशरण निवासी वार्ड न0 7 बांक बैंक बेगसराय शहर बिहार के द्वारा उसके भाई की हत्या की आशंका को लेकर रानीपोखरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी पप्पू साहनी को भूईया मंदिर थानों रोड से गिरफ्तार किया। सीओ नीरज सेमवाल ने कहा कि आरोपी और मृतक दोनों श्रमिक साथ में काम करते थे। पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी पप्पू साहनी द्वारा बबलू के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या की गई है।
बबलू के ऊपर कंबल ड़ालकर फरार हो गया था पप्पू
पूछताछ में आरोपी पप्पू साहनी द्वारा पुलिस को बताया गया कि वो और बबलू धारकोट क्षेत्र में एक साथ मजदूरी का काम करते थे। बबलू मिस्त्री का काम करता था। पैसों के लेन देन को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। जिसमें आरोपी द्वारा बबलू के सिर पर हथोडे से वार कर दिया। बबलू बेहोश होकर नीचे गिर गया। आरोपी द्वारा बबलू को उठाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर आरापी घबरा गया और अगले दिन बबलू के शरीर के उपर कंबल डालकर कमरे में बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।

Related posts

ब्रेकिंग: सीडीएस अनिल चौहान उत्तराखंड दौरे पर, छात्रों के लिए क्यों है यह दौरा बेहद खास?

himvarta

हल्द्वानी में सड़कों का हाल बेहाल! गुस्साए लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

himvarta

Uttarakhand Weather: कई जिलों में घना कोहरा का यलो अलर्ट

himvarta

Leave a Comment