24.1 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

Heat Alert: उत्तराखंड में दो दिन और लू का असर, फिर बदलेगा मौसम

देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तर भारत के साथ ही उत्तराखंड में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ से मैदान तक खिल रही चटख धूप के बीच पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है और दिनभर तपिश बेहाल कर रही है।

अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने और मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की आशंका है। गुरुवार से पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और भीषण गर्मी महसूस की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, कोटद्वार आदि क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया जा रहा है।

पंतनगर में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 37.0, 20.2
  • ऊधमसिंह नगर, 39.0, 15.5
  • मुक्तेश्वर, 28.1, 12.4
  • नई टिहरी, 26.6, 13.6

Related posts

उत्तराखंड: नेपाल बॉर्डर के बर्फीले पहाड़ों में छुपा एंजेल चकमा का हत्यारा, पुलिस के लिए बना चुनौती

himvarta

टिहरी में दिल झकझोर कर रख देने वाली घटना, भाई व भाभी ने मिलकर काट दिए छोटे भाई के दोनों हाथ, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

himvarta

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग

himvarta

Leave a Comment