24.1 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का लंबे समय से स्वास्थ्य ख़राब है। जिसके चलते वो सितम्बर से ही अस्पताल में भर्ती है। आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल जाना है।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी से मिलने पहुंचे सीएम धामी

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) का हाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से बात की और उनके स्वास्थ्य पर अपडेट लिया। सीएम ने डॉक्टरों को पूर्व सीएम की स्थिति पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

खंडूड़ी की हुई थी ब्रेन हैम्ब्रेज की सर्जरी

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी सितंबर 2025 से ही अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार खंडूड़ी को ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ था, जिसके बाद उनकी सर्जरी कराई गई। सर्जरी सफल रही, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी हुई है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

Related posts

हर ग्राम-न्याय पंचायत तक पहुंचेगी सरकार, 17 दिसंबर से शुरू होगा व्यापक जनसंपर्क अभियान

himvarta

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा खत्म जुलाई से लागू होगा नया सिस्टम

himvarta

रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका

himvarta

Leave a Comment