24.1 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों की उत्पाद प्रदर्शनी का किया अवलोकन

नैनीताल, 03 जून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार को लोक भवन नैनीताल में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में नैनीताल जनपद के विकासखंड भीमताल, कोटाबाग, धारी, रामगढ़, हल्द्वानी और रामनगर की महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।

राज्यपाल ने प्रदर्शनी में रखी वुडन कलाकृतियों, ऐपण कला, बेकरी उत्पादों, अचार, जैम, मसालों तथा विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन करते हुए महिलाओं की रचनात्मकता, गुणवत्ता, नवाचार और उद्यमशीलता की सराहना की। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला उद्यमियों से संवाद किया तथा उनके कार्यों, उत्पादन प्रक्रिया और विपणन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने “लखपति दीदी” बनी महिलाओं को सम्मानित भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति अपनी मेहनत, लगन, प्रतिभा और संकल्प के बल पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के भीतर अद्भुत रचनात्मक क्षमता, उत्पादकता और नवाचार की भावना है, जो उन्हें विशिष्ट बनाती है।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता, प्रस्तुतीकरण और विविधता में उल्लेखनीय सुधार दिखाई दे रहा है। महिलाओं ने केवल उत्पाद निर्माण तक स्वयं को सीमित नहीं रखा है, बल्कि गुणवत्ता सुधार, डिजिटलीकरण, विपणन और उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को समझते हुए अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया है। यह परिवर्तन उनके बढ़ते आत्मविश्वास और उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर होने का प्रमाण है।

राज्यपाल ने महिला उद्यमियों से अपने उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल उत्पाद बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी विशिष्टता, आकर्षक प्रस्तुति और प्रभावी विपणन भी सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने उत्पादों में अधिकाधिक मूल्य संवर्धन और नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सीडीओ नैनीताल अरविन्द पांडे, सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी सहित स्वयं सहायता समूहों की सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले Dehradun पुलिस अलर्ट, यातायात प्लान जारी

himvarta

वनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुनर्वास कैंप लगाने के आदेश – 31 मार्च 2026 तक मांगी रिपोर्ट

himvarta

रील विवाद मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का भाजपा मुख्यालय तक मार्च आज, धरने की चेतावनी

himvarta

Leave a Comment