36.5 C
Dehradun, IN
June 15, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में आज से वोटर सत्यापन अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

उत्तराखंड में सोमवार से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म बांटना शुरू करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से सहयोग करने और ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार से प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से बूथ लेवल एजेंट्स को सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ के पास गणना फार्म पंहुचा दिए गए हैं।

इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी सात जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज किया जाएगा।

प्रदेश के मतदाता नौकरी या अन्य पेशे से जुड़े होने के कारण दिन में घर पर उपलब्ध नहीं हैं तो वे बुक ए कॉल विद बीएलओ के फीचर से एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आठ जून से सात जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नही ने होंगे।

Related posts

हल्द्वानी में बाघ का आतंक: जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला

himvarta

नैनीताल रोड की चौड़ाई बढ़ाने को काटे जाएंगे 17400 पेड़, NH ने मांगी अनुमति

himvarta

Dehradun-Paonta Sahib सफर में बड़ा बदलाव: अब 2 घंटे नहीं, सिर्फ 35 मिनट लगेंगे

himvarta

Leave a Comment