24.1 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

ऋषिकेश: गंगा में बहा राजस्थान का युवक, SDRF-पुलिस की टीम लगातार कर रही तलाश

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती के साईं घाट पर स्नान के दौरान राजस्थान निवासी एक युवक गंगा में बह गया। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया, युवक का अब तक पता नहीं लग पाया है।

इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कवींद्र सजवान ने बताया कि डीप डाइवर्स और रेस्क्यू कर्मियों की ओर से गंगा में संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस एवं जल पुलिस भी मौजूद है। संयुक्त रूप से खोज कार्य संचालित किया जा रहा है। युवक का नाम श्याम पुत्र सवाई जागीर, निवासी चंद कॉलोनी, दीनाला नाडा, जोधपुर, राजस्थान है। जो अपने माता, पिता के साथ ऋषिकेश-तपोवन घूमने आया था।

Related posts

डिजिटल अरेस्ट का नया जाल: देहरादून में CBI अफसर बन ठग ने बुजुर्ग से ठगे ₹14.60 लाख

himvarta

ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड को मिली नई रफ्तार, इस एलिवेटेड रोड पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन

himvarta

पशुपालन और कौशल विकास विभाग में 53 युवाओं को मिली नौकरी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

himvarta

Leave a Comment