24.1 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आई 13 वर्षीय बच्ची, मौके पर मौत

हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची का सिर कैंटर के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची के मांस के टुकड़े रोड पर बिखर गए।

हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा।

बच्ची की पहचान हदिया के तौर पर हुई है, जो गर्मियों की छुट्टियों में नानी के घर आई थी।

सीओ अमित सैनी के अनुसार, पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related posts

मौसम ने ली करवट: तापमान चढ़ा, आज बारिश से मिल सकती है राहत

himvarta

होली के त्योहार पर जनता में बनी असमंजस की स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य दैवज्ञ का बहुप्रतीक्षित बयान हुआ जारी।

himvarta

जिले का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टः सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास हेतु 880 स्मार्ट टीवी होगी वास्तविकता

himvarta

Leave a Comment