24.1 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड के 7 जिलों में मौसम का बड़ा अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका

उत्तराखंड के 4 जिलों में आज सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इनमें अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहाड़ी जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर (भारी बौछारें) आने की आशंका है।

इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। बाकी शेष जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। इससे पहले यानी गुरुवार को सभी जिलों में बारिश हुई।

देहरादून में शुक्रवार को आसमान आंशिक से लेकर पूरी तरह बादलों से घिरा रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर, गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related posts

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत कल से, 2 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

himvarta

देहरादून में अवैध मजार पर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन कराई मुक्त

himvarta

डीएम की निरीक्षण जांच का त्वरित संज्ञान; गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज

himvarta

Leave a Comment