23.9 C
Dehradun, IN
July 5, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

ड्यूटी निभाकर घर लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी का सड़क हादसे में निधन, पुलिस महकमे में शोक

ऋषिकेश। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपनी स्कॉर्पियो से चौकी लौट रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

घटना का पता सुबह उस समय चला जब राहगीरों ने खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन तक पहुंचकर चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का शव बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना देर रात हुई मानी जा रही है, हालांकि हादसे के समय स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक विनोद शर्मा मूल रूप से डोईवाला के रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस सेवा में आने से पहले वह सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। अपने मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के कारण वह पुलिस विभाग में काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं।

इस दुखद हादसे की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विनोद शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

Related posts

वीकेंड और NEET परीक्षा के चलते 20-21 जून को हल्द्वानी-नैनीताल में ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रूट रहेंगे प्रभावित

himvarta

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऋषिकेश में वन भूमि पर तारबाड़ शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

himvarta

नम आंखों से जसपाल राणा को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देते वक्त रो पड़ीं मनु भाकर; सीएम धामी समेत कई दिग्गज पहुंचे

himvarta

Leave a Comment