23.9 C
Dehradun, IN
July 5, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: दिलाराम बाजार के श्री राधा कृष्ण मंदिर से शिवलिंग का चांदी का छत्र दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

देहरादून के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल दिलाराम बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का छत्र दिनदहाड़े चोरी हो गया। हैरानी की बात यह है कि वारदात शुक्रवार शाम करीब 4:40 बजे हुई, जब बाजार में लोगों की आवाजाही बनी हुई थी।

घटना स्थल से महज 400 मीटर दूर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सरकारी आवास है, जबकि आसपास 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

26 जून को हुई इस घटना की जानकारी शाम को मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद थपलियाल को मिली। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें एक युवक शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र उतारकर अपने कपड़ों में छिपाते हुए दिखाई दिया। वारदात के बाद आरोपी आराम से मंदिर से बाहर निकल गया।

दिलाराम बाजार देहरादून के सबसे व्यस्त और हाई-सिक्योरिटी इलाकों में गिना जाता है। ऐसे क्षेत्र में शाम के समय मंदिर से चांदी का छत्र चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस अब आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

himvarta

जिला प्रशासन का मिशन सफाई; स्वयं पीड़ित मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को डीएम ने किया जिला बदर

himvarta

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन; जिला प्रशासन के सतत् प्रयास से जिला चिकित्सालय; स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार

himvarta

Leave a Comment