27.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

शीशमबाड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बड़ा फैसला जल्द, विधायक की मांग पर सीएम धामी ने दिया भरोसा

देहरादून, 24 जुलाई। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुलाकात कर शीशमबाड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड के शीघ्र विस्थापन की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि वर्षों से ट्रेंचिंग ग्राउंड के कारण क्षेत्रवासियों को दुर्गंध, पर्यावरण प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए इसका स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है।

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक में ट्रेंचिंग ग्राउंड को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीशमबाड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड के विस्थापन की प्रक्रिया को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री के आश्वासन पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने उनका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सरकार शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र की जनता को राहत देगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related posts

अनुपमा गुलाटी हत्याकांड: पत्नी के 72 टुकड़े करने वाले राजेश को झटका, हाईकोर्ट ने सजा को रखा बरकरार

himvarta

Big Breaking:-नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

himvarta

बकरी लेकर जा रहे युवक पर दो भालुओं ने किया हमला, हिम्मत से ऐसे बचाई अपनी जान

himvarta

Leave a Comment