पूरे उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलेगा। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। सीएम धामी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जता सख्त रुख अपनाया है। पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम ने आला अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इससे पहले उनके निर्देश पर देहरादून में बीते रोज हुई पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में कुठालगेट चौकी प्रभारी अशोक कुमार और उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
