31.6 C
Dehradun, IN
April 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में 4 अप्रैल को रोजगार मेला: 60 पदों पर भर्ती

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 4 अप्रैल को आयोजित होगा मेला

देहरादून: क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। प्रमुख रूप से BERG Technologies Pvt. Ltd., आईटी पार्क सहस्रधारा रोड, देहरादून द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

60 पदों पर भर्ती का अवसर उक्त कंपनी द्वारा ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव के कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 30 पद स्नातक महिला अभ्यर्थियों के लिए तथा 30 पद अंडर स्नातक पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

प्री-रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पूर्व पंजीकरण (Pre-Registration) 01 अप्रैल 2026 से प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय परिसर में शुरू किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु अपने साथ अद्यतन बायोडाटा (Resume), समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छायाप्रति, सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण कार्ड तथा वैध पहचान पत्र (ID Proof) अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

रिक्तियों में बदलाव संभव यह भी अवगत कराया गया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों एवं उपलब्ध रिक्तियों की संख्या में आवश्यकता अनुसार वृद्धि या कमी संभव है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

Uttarakhand: नैनीताल सहित दो न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

himvarta

पशुपालन और कौशल विकास विभाग में 53 युवाओं को मिली नौकरी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

himvarta

मंजुल सिंह माजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में दून सुपर किंग ने दून चौलंजर्स को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

himvarta

Leave a Comment