30.9 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग अब 15 अप्रैल से, नई तारीख जारी

देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग अब 15 अप्रैल से शुरू होगी। पहले इसे 11 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन व्यवस्थागत कारणों से इसमें परिवर्तन किया गया है। पहले चरण में 15 जून तक की अवधि के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

प्रदेश में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। यद्यपि, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के तीन स्थानों गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से शटल हेली सेवाएं संचालित की जाती हैं।

इस बार आठ कंपनियां करेंगी हेली सेवाओं का संचालन

इस बार आठ कंपनियां यहां हेली सेवाओं का संचालन करेंगी। इसके लिए श्रद्धालु आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। सीईओ यूकाडा आशीष चौहान ने टिकटों की बुकिंग में तिथि परिवर्तन की पुष्टि की है।

Related posts

नैनीताल में शराब की दुकान पर बवाल: महिलाओं का उग्र विरोध, आत्मदाह की चेतावनी

himvarta

अंकिता हत्याकांड: गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, VIP को लेकर सीबीआई जांच की मांग

himvarta

Breaking News :-एसएसपी दून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा चलाया गया स्वच्छता/सफाई अभियान

himvarta

Leave a Comment