28.9 C
Dehradun, IN
April 11, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडनई दिल्ली

देहरादून में 14 अप्रैल को PM मोदी का मेगा रोड शो—भाजपा ने शुरू की भव्य तैयारियां

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और रोड शो को लेकर भाजपा ने देहरादून महानगर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक बैठकें आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बैठकों में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम देहरादून के लिए गौरव का अवसर है और इसे जनउत्सव का स्वरूप दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि जिनको स्वागत स्थलों, मानव श्रृंखला और मार्ग व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, वह निर्धारित समय से पहले अपने स्थानों पर पहुंचकर संगठन की अनुशासित छवि प्रस्तुत करें।

बैठकों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सभा स्थल और रोड शो मार्ग पर व्यापक उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बनाई।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनभावनाओं और उत्साह का प्रतीक बनेगा। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को कार्यक्रम के महत्व से अवगत कराएं और अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें।
बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और खजानदास के साथ विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ सहित सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा संगठन सभा स्थल से लेकर रोड शो मार्ग तक कार्यकर्ताओं की तैनाती, स्वागत बिंदुओं की सजावट और भीड़ प्रबंधन की रणनीति पर तेजी से काम कर रहा है।

Related posts

31 दिसंबर नए साल के जश्न में उत्तराखंड में जमकर छलके जाम, आबकारी विभाग के अनुसार इतने करोड़ की हुई बिक्री

himvarta

मसूरी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही खाई में गिरी पिकअप, दो लोग बाल-बाल बचे

himvarta

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

himvarta

Leave a Comment