31.6 C
Dehradun, IN
April 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

नैनीताल: छात्रा की अचानक मौत से सनसनी, पुलिस जांच शुरू

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र में कक्षा 12 की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। किशोरी के मुंह से खून निकल रहा था। इसीलिए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मल्लीताल क्षेत्र में ओकलॉज कंपाउंड में से सामने आया है। जहां निवासी कक्षा 12 की छात्रा दीया गोस्वामी की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। बताया गया कि बुधवार दोपहर को लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतका के मुंह से खून बह रहा था। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले में परिजनों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है।

Related posts

महापंचायत का बड़ा फैसला: तय समय पर इसी साल निकलेगी नंदा राजजात यात्रा, स्थगन पर पूर्ण विराम

himvarta

20 आईपीएस के तबादले, नवनीत सिंह भुल्लर को बनाया हरिद्वार का एसएसपी

himvarta

AI वीडियो पर हरीश रावत ने दर्ज कराई शिकायत:थाने में जाने से पहले मंदिर में टेका माथा, बोले- वीडियो सही तो मुझे मार दो गोली

himvarta

Leave a Comment