24.1 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
नई दिल्ली

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की होगी ताजपोशी, रामलीला मैदान में 6 मंत्रियों के साथ सीएम पद की लेंगी शपथ

नई दिल्ली/ बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में आज दोपहर सीएम पद की शपथ लेंगी, यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी ने 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में अपनी वापसी की है।
सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद अब रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था, रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं। रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज भी शपथ लेंगे।
दिल्ली के 6 मंत्री भी लेंगे शपथ
रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी, उनके साथ कैबिनेट मंत्री के तौर पर छह विधायक भी शपथ लेंगे।
प्रवेश वर्मा
मनजिदर सिंह सिरसा
आशीष सूद
कपिल मिश्रा
पंकज सिंह
रविंद्र इंद्राज सिंह

Related posts

बड़ी खबर: E100 इथेनॉल फ्यूल को मिली मंजूरी, भारत में जल्द दौड़ेंगी 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां

himvarta

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सतपाल महाराज की बड़ी पहल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सेना भर्ती रैलियां बढ़ाने की मांग

himvarta

PM मोदी से राज्यपाल गुरमीत सिंह की मुलाकात, AI यूनिवर्सिटी पर हुई बड़ी चर्चा

himvarta

Leave a Comment