24.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

देहरादून में संदिग्ध हालात में 16 वर्षीय किशोर की मौत, सुबह चाय पीकर सोने के बाद नहीं उठा

देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र के मकड़ेती गांव में रविवार को 16 वर्षीय किशोर मयंक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह मयंक ने परिवार के साथ चाय पी और फिर सोने चला गया। इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला।

परिजन जब उसे जगाने का प्रयास करने लगे तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घबराए परिवार ने तुरंत मयंक को अस्पताल ले जाया…जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर प्रदीप रावत ने बताया कि मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

ड्यूटी निभाकर घर लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी का सड़क हादसे में निधन, पुलिस महकमे में शोक

himvarta

देहरादून के जीएमएस रोड पर एक्सक्लूसिव ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन

himvarta

गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में 02 गिरफ्तार, 06 अभी फरार, दबदबा खत्म करने को कार्रवाई हत्या

himvarta

Leave a Comment