25.6 C
Dehradun, IN
March 25, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

नो एंट्री में घुसना पड़ा भारी,टापू में फंसे 5 लोग:देहरादून में SDRF ने टॉर्च की रोशनी में किया रेस्क्यू, रस्सियों के सहारे यमुना कराई पार

देहरादून के विकासनगर में रविवार शाम 5 लोगों ने सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी। दरअसल विकासनगर के कटापत्थर क्षेत्र में नो एंट्री के बावजूद ये पांचों लोग यमुना नदी के बीच बने टापू तक पहुंच गए थे।

इसी बीच डैम से पानी छोड़ दिया गया। हालांकि हूटर भी बजा लेकिन सभी मस्ती में इतने मस्त थे की किसी ने हूटर की आवाज सुनी ही नहीं।

देखते ही देखते जब टापू चारों तरफ से पानी से घिर गया तब इन्हें पता चला की हम तो मुसीबत में फंस गए हैं। किसी तरह किसी ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर एसडीआरएफ भी तुरंत पहुंची और रस्सियों के सहारे टॉर्च की रोशनी में इन सभी का रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू किए गए लोगों में साक्षी (23), मानसी (23), अदिति (15), देवांश (15) और नीलम (33) शामिल हैं। सभी जीवनगढ़ क्षेत्र, कोतवाली विकासनगर के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार सभी लोग आपस में परिचित थे और पिकनिक मनाने यहां पर पहुंचे थे, तभी एक सदस्य ने सेल्फी के लिए टापू पर चलने के लिए बोला और सभी जान की परवाह किए बिना टापू पर पहुंच गए।

Related posts

उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रवासी उत्तराखंडियों से किया संवाद

himvarta

डीएम के दौरे का असर; आईएसबीटी पर निकासी गेट खुला; पार्किंग निर्माण प्रारंभ

himvarta

हल्द्वानी में ₹23 लाख की साइबर ठगी:RTO चालान के नाम पर भेजी फर्जी फाइल, क्लिक करते ही कारोबारी का फोन हुआ हैक

himvarta

Leave a Comment