35.6 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती

 गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के गौरंग गांव में गोशाला में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सेना व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आवासीय बस्ती में आग पहुंचने से पहले ही बुझ गई।

रविवार दोपहर लगभग एक बजे वैभव सकलानी की गोशाला में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखा चारा घास जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने मोर्चा संभाला। जवानों ने फायर कर्मियों व स्थानीय नागरिकों के साथ बचाव कार्य शुरू किया व आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया।
राहत की बात यह रही कि समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
पीड़ित वैभव सकलानी ने बताया कि फायर सर्विस और सेना की मदद से आग बुझा ली गई, लेकिन घास और अन्य सामग्री जलने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
ज्योतिर्मठ कोतवाली के एसएसआइई विनोद रावत ने बताया कि गोशाला के बाहर सूखे गोबर के उपले जलाए गए थे, जिससे गोशाला में रखी सूखी घास ने आग पकड़ ली।
कुछ ही समय में आग के तेजी से फैलने से घास व गोशाला में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सेना व फायर कर्मियों की सूझबूझ के चलते त्वरित आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

Related posts

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

himvarta

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन; जिला प्रशासन के सतत् प्रयास से जिला चिकित्सालय; स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार

himvarta

नव वर्ष पर परिवहन विभाग का सख्त प्रवर्तन अभियान: 830 वाहनों की जांच, ओवर-स्पीडिंग में 227 चालान, नशे में ड्राइविंग पर 25 गिरफ्तार

himvarta

Leave a Comment