35.6 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व रंग और उल्लास के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सामंजस्य की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर भी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।
होली के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के सशक्त माध्यम भी बनते हैं।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि होली का यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर आए तथा सभी के जीवन में सुख-शांति और सफलता के नए रंग भरें।
उन्होंने इसके लिए भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना भी की।

Related posts

उत्तराखंड: कलयुगी पिता करता था घिनौनी हरकतें, घर से भागी नाबालिग बहनें.. दिल्ली से बरामद

himvarta

बकरी लेकर जा रहे युवक पर दो भालुओं ने किया हमला, हिम्मत से ऐसे बचाई अपनी जान

himvarta

नैनीताल में रात में घर में लगी आग:युवती की जलने से मौत, पिता गंभीर रूप से झुलसे

himvarta

Leave a Comment