25.3 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में हंगामा: युवक महापौर की कुर्सी पर बैठा, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट के बाद गिरफ्तार

देहरादून। नगर निगम में एक बार फिर मनचला युवक महापौर की कुर्सी पर बैठ गया।

निगम कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाने का प्रयास किया तो आरोपित आग बबुला हो गया और मारपीट करते हुए सुरक्षाकर्मियों की वदी फाड़ दी।

सुरक्षाकर्मियों ने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस बुलाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। युवक के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में नगर निगम के कर्मचारी चंद्रपाल यादव ने बताया कि बीते शनिवार को 10:30 बजे प्रात: पीयूष नामक व्यक्ति नगर निगम परिसर में घुस गया।

पूर्व में भी वह कई बार नगर निगम आता रहा है। इसकी सूचना नगर निगम कर्मचारियों ने दी तो वह महापौर कार्यालय में पहुंचे।

कार्यालय में आरोपित पीयूष महापौर की कुर्सी पर बैठा था। कर्मचारियों ने उसे उठाने का प्रयास किया तो उसने कर्मचारियों के कपड़े फाड़ दिए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद होमगार्ड जवान कपिल बिष्ट, अमित रमोला, मनीष कुमार, हरमीक सिंह, आकाश, विकास चौधरी, विजय सुयाल, अरविंद नोडियाल और लक्ष्मी सेमवाल को मदद के लिए बुलाया गया।

जब होमगार्ड कर्मचारियों ने पीयूष को बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसने होमगार्ड जवानों के साथ भी मारपीट की और वर्दी फाड़ दी।

आरोपित ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी व सरकार में बाधा उत्पन्न की गई। इसके बाद कंट्रोल रूम में फोन करके पुलिस फोर्स बुलाया गया।

शहर कोतवाली हरिओम चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

हल्द्वानी तहसील में डीएम का बड़ा एक्शन, सालभर से लंबित भूमि सीमांकन मामलों पर सख्त चेतावनी

himvarta

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

himvarta

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से ऐसे कीजिए आवेदन

himvarta

Leave a Comment