29.2 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

मालदेवता हादसा: तेज बहाव में बहे साहिल का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में तेज बहाव में बहे युवक साहिल का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और दुर्गम क्षेत्र रेस्क्यू में बाधा बन रहा है।

देहरादून। मालदेवता क्षेत्र में तेज बहाव में बहे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना के बाद से एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार युवक की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

नदी का तेज बहाव, बढ़ा हुआ जलस्तर और दुर्गम क्षेत्र रेस्क्यू अभियान में बड़ी चुनौती बने हुए हैं। रविवार को दोस्त के साथ साहिल निवासी मियांवाला नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार कई किलोमीटर तक नदी के किनारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन और अन्य आधुनिक संसाधनों की भी मदद ली जा रही है।

Related posts

नैनीताल: निजी अस्पतालों को DM की सख्त चेतावनी, सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अनदेखी पड़ी तो होगी कार्रवाई

himvarta

अंकिता हत्याकांड: गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, VIP को लेकर सीबीआई जांच की मांग

himvarta

Action Mode में MDDA: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोज़र, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की तेज कार्रवाई जारी

himvarta

Leave a Comment