34.3 C
Dehradun, IN
June 21, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

बिंदुखत्ता के भाजपा नेता के छोटे भाई का हुआ आकस्मिक निधन, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं। क्षेत्र में पीलिया की बीमारी तेजी से पैर पसार रही है, संक्रमित पेयजल होने एवं अन्य प्रकार से पेयजल दूषित होने से यह बीमारी तेजी से फैल रही है। यहां बिंदुखत्ता के भाजपा नेता रमेश कुनियाल के छोटे भाई प्रकाश कुनियाल का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के इंदिरानगर निवासी प्रकाश कुनियाल उम्र 35 वर्ष जो कि क्षेत्र में व्यवसाई के तौर पर कार्य कर रहे थे, को पीलिया की शिकायत हुई, जिन्हें राममूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा ले जाया गया। जहां गत दिवस उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रकाश कुनियाल की मौत से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रकाश कुनियाल बिंदुखत्ता के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश कुनियाल के छोटे भाई थे, वह अपने पीछे पत्नी और दो नन्हे मुन्ने बच्चे छोड़ गए हैं।

Related posts

देहरादून STF का बड़ा एक्शन: साइबर ठगों को ‘म्यूल अकाउंट’ देने वाला गैंग पकड़ा

himvarta

कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद: दीपक कुमार के समर्थन में जा रहे भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में

himvarta

दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला सॉल्वर गिरफ्तार, पूछताछ में उगले कई राज, कई लोगों को दिला चुका है सरकारी नौकरी

himvarta

Leave a Comment