38.3 C
Dehradun, IN
June 20, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडखेलदेहरादूननई दिल्ली

उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत खेलेगी टी-20 वर्ल्ड कप, भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

देहरादून। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की बेटी, उभरती महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के दौरान आफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद प्रेमा रावत को भारतीय टीम में बतौर प्रतिस्थापन खिलाड़ी शामिल किया गया है। आईसीसी की तकनीकी समिति ने उनके चयन को मंजूरी दे दी है।

प्रेमा का भारतीय टीम में चयन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। बागेश्वर के कपकोट तहसील के सुमटी, बैसानी गांव की प्रेमा दाएं हाथ की बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी पहचान बनाई है। शानदार लेग स्पिन तथा उपयोगी बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने लगातार चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

घरेलू क्रिकेट में प्रेमा का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। सीनियर महिला टी-20 प्रतियोगिताओं में उन्होंने लगातार विकेट चटकाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्ष 2023 के सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजों में शामिल रहीं और 10 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे।

प्रेमा रावत हाल के वर्षों में महिला क्रिकेट की सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में रही हैं। महिला प्रीमियर लीग में भी उन्हें पहचान मिली और वह रायल चेलेंजर बंगलुरु से जुड़ी रहीं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारत-ए टीम में भी अवसर मिला, जहां उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी की।

भारतीय महिला टी-20 विश्व कप टीम में जिले की प्रतिभावान क्रिकेटर प्रेमा रावत के चयन पर जिले में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में क्रिकेट ऐसोसिएशन आफ बागेश्वर ने एसबीआइ तिराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया।

क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि प्रेमा रावत की यह उपलब्धि न केवल बागेश्वर बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रेमा भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

Related posts

Breaking: देहरादून में साइबर अपराधियों की बड़ी वारदात, बुजुर्गों से सवा करोड़ की ठगी

himvarta

देहरादून: खनन में ऐतिहासिक उपलब्धि, धामी सरकार को देश में दूसरा स्थान, केंद्र ने जारी की 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, फेक नैरेटिव गढ़ने वालों को दिखा आइना

himvarta

राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

himvarta

Leave a Comment