25 C
Dehradun, IN
August 4, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

वारंटियों के खिलाफ दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिनों में 15 फरार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जनपद पुलिस ने गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने पिछले दो दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 15 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों पर त्वरित कार्रवाई करने और लंबित वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर फरार वारंटियों की धरपकड़ की।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त

  • हरीश रावत निवासी केदारपुरम, देहरादून
  • साहिल उर्फ बौना निवासी कोटा नवादा, देहरादून
  • वीरेंद्र सिंह राणा निवासी मोहकमपुर, देहरादून
  • विजेंद्र लाखेड़ा निवासी शिवम विहार कॉलोनी, मोथरोवाला
  • अजय उर्फ जय निवासी सपेरा बस्ती, रिस्पना पुल, नेहरू कॉलोनी
  • लाल जीत निवासी ग्राम परवल, पटेलनगर
  • सुनील कुमार उर्फ गुज्जर निवासी बाबूगढ़, विकासनगर
  • अजय निवासी बाबूगढ़, विकासनगर
  • खुर्शीद अहमद निवासी गुरुद्वारा गली, विकासनगर
  • इनाम निवासी ढकरानी, विकासनगर
  • साहिल निवासी गुप्ता कॉलोनी, आईएसबीटी, पटेलनगर
  • शाहिद अहमद निवासी माजरा, देहरादून
  • जावेद निवासी गणेश विहार, नेहरू कॉलोनी
  • तौसीफ निवासी मोहंड बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
  • महेश अधिकारी निवासी बंजारावाला, पटेलनगर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें सक्रिय हैं और वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

दून पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी फरार आरोपी या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Related posts

हल्द्वानी में 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार

himvarta

इन चार कारणों से होता है ब्रेन स्ट्रोक, इसे नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

himvarta

उत्तराखंड में मौसम का कहर: अप्रैल में लौटी सर्दी, बारिश-ओलावृष्टि से अलर्ट जारी

himvarta

Leave a Comment