25.3 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में BJP-Congress आमने-सामने: राहुल गांधी के विरोध में कांग्रेस भवन कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

देहरादून: नई दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों के साथ ही विपक्षी दलों का प्रदर्शन लगातार जारी है. पेपर लीक मामले को लेकर छात्र और विपक्षी दल लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं संसद में इस मामले पर चर्चा की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दल के नेताओं बीते दिन पीएम आवास का भी घेराव किया. जिसके विरोध में अब बीजेपी सड़कों पर उतर गई है. राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय घेराव के लिए हुंकार भरी.

देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय घेराव करने निकले भाजपाई: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महानगर कार्यालय से कांग्रेस मुख्यालय घेराव के लिए रैली निकाली, लेकिन उससे पहले ही परेड ग्राउंड के पास पुलिस में बैरिकेड लगातार प्रदर्शनकारियों को रोक दिया.

पुलिस और भाजपाइयों के बीच नोकझोंक: इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में वहीं धरने पर बैठ गए और राहुल गांधी के मुर्दाबाद के नारे लगाए. जहां एक ओर बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी नेता, कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शनकारियों का इंतजार करते दिखे.

विपुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 सालों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन राहुल गांधी समेत देश विरोधी ताकतें, लगातार इस अच्छे सिस्टम को डिस्मेंटल करना चाहती है. अब देश का युवा ये नहीं होने देगा. वहीं, बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी कांग्रेस को घेरा.

बीजेपी के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय घेरने के जवाब में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले से ही राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर निकल आए. जहां उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके जमकर प्रदर्शन किया. वहीं, टकराव से बचाने के लिए पुलिस ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कनक चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन घेरने के लिए कनक चौक तक पहुंचे थे. जहां पहले से ही मौजूद पुलिस ने भाजपाइयों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. इधर, कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से एस्ले हाल चौक पर लगाए गए पहले बैरिकेडिंग के घेरे को तोड़कर आगे निकल गए.

पुलिस ने आगे दूसरी बैरिकेडिंग पर उन्हें रोक लिया. इस दौरान दोनों ओर से टकराव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की सूझबझ से टकराव की स्थिति नही बनी. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हाथों में झंडे और डंडे नजर आए. महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

गौर हो कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दिए जाने के विरोध में भाजपाइयों ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस भवन कूच किया, लेकिन पुलिस की सजगता से भाजपाई कनक चौक से आगे कांग्रेस भवन की तरफ नहीं बढ़ पाए. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कांग्रेसियों को एश्ले हाल चौक से आगे कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. जिस कारण कांग्रेसी कनक चौक तक नहीं पहुंच पाए.

Related posts

मसूरी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे से मिले अहम सुराग

himvarta

ऋषिकेश में दिनदहाड़े खूनी झड़प: परशुराम चौक पर चापड़ से हमला, 3 घायल, एक एम्स रेफर

himvarta

Spa Center Raid in Dehradun: बिना वेरिफिकेशन काम कर रहीं 7 महिलाएं पकड़ी गईं

himvarta

Leave a Comment