28.4 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
अपराधउत्तराखंड

हल्द्वानी: कमलुवागांजा रोड पर युवक का शव मिलने से सनसनी, CCTV और फॉरेंसिक जांच शुरू

हल्द्वानी: हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस कोतवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक भट्ट, निवासी इन्द्रपुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 1 IFS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

himvarta

जनसेवा ही सरकार का मूल मंत्र: वर्ष 2035 तक विकसित एवं सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड निर्माण का लक्ष्य – सीएम धामी

himvarta

डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार

himvarta

Leave a Comment