29.2 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

बागेश्वर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और BLO की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में कार्यरत 47 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। उनका शव गांव के पास एक पेड़ से लटका मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

महिला सुबह घर पर थीं। कुछ समय बाद जब वह दिखाई नहीं दीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव घर के निकट एक पेड़ से लटका मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

परिजनों का दावा है कि महिला हाल के दिनों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्यों को लेकर तनाव में थीं। दूसरी ओर निर्वाचन विभाग का कहना है कि उन्हें कार्य के दबाव से संबंधित कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली थी और महिला अपने दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन कर रही थीं।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts

रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं

himvarta

सीएम हेल्पलाइन-1905 पर सीएम धामी की सख्ती: लंबित शिकायतें एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश

himvarta

सेलाकुई परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

himvarta

Leave a Comment