23.9 C
Dehradun, IN
July 5, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

अल्मोड़ा की आराध्या शर्मा ने टेबल टेनिस में जीता स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की छात्रा आराध्या शर्मा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, मोहकमपुर, देहरादून में आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

आराध्या वर्तमान में कक्षा 9 की छात्रा हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त अध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता श्री विपिन शर्मा तथा अपने विद्यालय को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और विद्यालय से मिले निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के कारण ही वह यह उपलब्धि हासिल कर सकीं।

विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि आराध्या भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करती रहेंगी।

Related posts

उत्तराखंड में चाइनीज बताकर त्रिपुरा के छात्र की हत्या मामला:मौत के चाैथे दिन CM धामी ने छात्र के पिता से बात की; कहा- यहां ऐसा माहौल कभी नहीं रहा

himvarta

महाराज ने की सिक्किम के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड आने का दिया न्यौता

himvarta

दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला सॉल्वर गिरफ्तार, पूछताछ में उगले कई राज, कई लोगों को दिला चुका है सरकारी नौकरी

himvarta

Leave a Comment