27.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

कैंची बाईपास पर पुल के लिए 9.63 करोड़ की स्वीकृति, 19 KM लंबे बाईपास का होना है निर्माण

उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल जिले के बेतालघाट विकास खंड में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) पर  पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

शासन ने राज्य योजना के तहत नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बेतालघाट में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) में पाडली के समीप 74.15 मीटर स्पान के पुल निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन में अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और हाईवे पर लगने वाले जाम को देखते हुए लोनिवि ने दूनीखाल-रातीघाट कैंची बाईपास का निर्माण शुरू कराया था। यह बाईपास लगभग 19 किलोमीटर लंबा है जिसमें से आठ किलोमीटर सड़क का कटान हो चुका है। इसी रोड में पाडली के समीप एक पुल भी प्रस्तावित था जिसका प्रस्ताव लोनिवि की ओर से शासन को भेजा गया था। विभागीय प्रस्ताव के परीक्षण के बाद शासन ने पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।
दूनीखाल-रातीघाट रोड में प्रस्तावित पुल निर्माण को शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में आज ही विभाग को आदेश प्राप्त हुआ है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। – पीएस बृजवाल मुख्य अभियंता लोनिवि हल्द्वानी।

Related posts

उत्तराखंड में शिक्षा की नई क्रांति: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’, विशेष बच्चों को मिलेगी नई उड़ान

himvarta

पशुपालन और कौशल विकास विभाग में 53 युवाओं को मिली नौकरी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

himvarta

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी RTO ऑफिस में DM का ताबड़तोड़ छापा, मचा हड़कंप — कई दलाल फरार, भ्रष्टाचारियों पर गिरी गाज!

himvarta

Leave a Comment