16 C
Dehradun, IN
March 25, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

ब्रेकिंग: हल्द्वानी में ठेकेदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

हल्द्वानी। चोरगलिया के गाजीपुर गांव में सोमवार की देर रात एक ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। जिसपर मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।
चोरगलिया के गाजीपुर गांव में देर रात की घटना
पुलिस के अनुसार, चोरगलिया के गाजीपुर गांव में 35 वर्षीय कमलेश चंद्र बेलवाल परिवार के साथ रहते थे। किसी बात को लेकर सोमवार की रात उनका पत्नी से विवाद हो गया। ऐसे में वह आक्रोशित होकर अपने कमरे में गए और लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने दाईं ओर से खुद के भेजे में गोली मारी और बाईं ओर से गोली बाहर आ गई।

लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
सीओ अमित कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को गोली मारी है। घटना के बाद उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनकी एक तीन साल की बेटी है। कमलेश बेलवाल नगर निगम के ठेके लेता था।

Related posts

दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए

himvarta

खटीमा में CM धामी का बड़ा तोहफा! अधिवक्ताओं के लिए 1 करोड़ से बने आधुनिक चेम्बर का लोकार्पण

himvarta

सिद्धार्थ साह बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, चीफ जस्टिस जी नरेंद्र ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

himvarta

Leave a Comment