26.4 C
Dehradun, IN
March 29, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून में अंकिता भंडारी केस पर महापंचायत, वीआईपी नाम उजागर करने की मांग तेज; माता-पिता भी पहुंचे सभा में

देहरादून । अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश भर से आए संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परेड ग्राउंड में जमावड़ा शुरू हो गया है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। इसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

महापंचायत में अंकिता की माता सोनी देवी एवं पिताजी वीरेंद्र सिंह भंडारी भी पहुंच गए हैं। उन्होंने सीबीआइ से वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग की है।
रविवार को सुबह 10 बजे से राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, आंदोलनकारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होने शुरू हो गए थे। आंदोलनकारी मंच की संरक्षक कमला पंत ने बताया अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआइपी के नाम के खुलासे की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग है।
उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। बताया महापंचायत में फैसला लिए जाने के बाद आगे की योजना बनाई जाएगी।

Related posts

ब्रेकिंग: हल्द्वानी में ठेकेदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

himvarta

तेंदुए का आतंक: जंगल में चारा लेने गई महिला लापता, ग्रामीण कर रहे खोजबीन

himvarta

हल्द्वानी: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

himvarta

Leave a Comment