25.6 C
Dehradun, IN
March 25, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करने के साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर अल्मोड़ा जनपद में खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न घोषणाएं भी की।

प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा हैं।

प्रदेश में 23 खेल अकादमियों के विकास की दिशा में तेज़ी से कार्य हो रहा है। इसके साथ ही हल्द्वानी में राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय तथा चंपावत में पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऋषिकेश में वन भूमि पर तारबाड़ शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

himvarta

बड़ी खबर : प्रदेश में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया नियमावली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया एलान

himvarta

खाटू श्याम धाम पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया भाग

himvarta

Leave a Comment