27.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादूननई दिल्ली

आज से महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

नई दिल्ली। आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि की गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में सिलेंडर 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये का हो गया है।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा बाजार पर दिखाई देने लगा है। ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने के बाद वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है, जिसका प्रभाव एलपीजी बाजार पर भी पड़ रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले एक जून को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई थी। अब घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट भी प्रभावित होगा।

आमतौर पर तेल कंपनियां हर महीने की पहली या 15 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से महीने के बीच में भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे पहले मार्च में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे।

Related posts

सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात: कई योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

himvarta

शीशमबाड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बड़ा फैसला जल्द, विधायक की मांग पर सीएम धामी ने दिया भरोसा

himvarta

ड्यूटी निभाकर घर लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी का सड़क हादसे में निधन, पुलिस महकमे में शोक

himvarta

Leave a Comment