27.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडक्राइम

पिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत की गई।

कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान एक युवक के पास संदिग्ध आधार कार्ड मिला। जांच में पाया गया कि कार्ड पर फोटो किसी अन्य व्यक्ति की थी।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने 3500 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के बहराइच से आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया।

पुलिस को आरोपी की दुकान से कई और फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

पुलिस ने साफ किया है कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Dehradun-Paonta Sahib सफर में बड़ा बदलाव: अब 2 घंटे नहीं, सिर्फ 35 मिनट लगेंगे

himvarta

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल भीमताल में, पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम में होंगे शामिल, शहरी विकास मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

himvarta

देहरादून में सड़कों की खुदाई पर डीएम का बड़ा एक्शन! 7 एजेंसियों के परमिट रद्द, मचा हड़कंप

himvarta

Leave a Comment