31.4 C
Dehradun, IN
June 15, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

खटीमा में CM धामी का भव्य स्वागत, बुलडोजर से फूलों की बारिश के बीच CSD कैंटीन का उद्घाटन

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। बुलडोजर से सीएम धामी पर फूल बरसाए गए।

सीएम धामी सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी के पिताजी सूबेदार स्व. शेर सिंह धामी जी की 6वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

सैनिक पुत्र सीएम धामी ने वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएसडी कैंटीन से खरीदारी की। उन्होंने कहा कि कैंटीन खुलने से स्थानीय सैनिक परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

हल्द्वानी: खान रेस्टोरेंट के बाहर बेकाबू कार की टक्कर, एक युवक गंभीर, चालक हिरासत में

himvarta

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर हुआ आत्मीय स्वागत

himvarta

देहरादून: डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, लाइसेंस सस्पेंड, अस्पताल पर ₹10 लाख जुर्माना

himvarta

Leave a Comment