28.4 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडखेल

हल्द्वानी की मुद्रिका ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में NTO परीक्षा पास कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में बनाई जगह

हल्द्वानी। शहर मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

उन्हें बॉक्सिंग में नेशनल टेक्निकल आफिशियल (एनटीओ) बनने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक की ओर से आधिकारिक मान्यता और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

मुद्रिका ने असम के गुवाहाटी में आयोजित आठवीं अंडर-19 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एनटीओ की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्हें इस उपलब्धि के लिए विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता मिली।

मुद्रिका पहले से ही पांच बार की राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय तैराक के रूप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

वर्तमान में वह मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं और शिक्षा के साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

Related posts

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, ऊर्जा क्षेत्र में नए युग की दिशा में प्राथमिकताएँ की साझा

himvarta

उत्तराखंड में तबादलों पर बड़ा फैसला: अब 30 जून तक होंगे स्थानांतरण, शासन ने बढ़ाई समय-सीमा

himvarta

अंकिता भंडारी केस: देहरादून में जनसैलाब का सीएम आवास कूच, VIP का नाम बताने की मांग

himvarta

Leave a Comment