36.5 C
Dehradun, IN
June 15, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

नंदा गौरा योजना- आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी:30 हजार से ज्यादा आवेदन मिले, राज्य सरकार 51 हजार रुपए देती

उत्तराखंड सरकार ने नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने यह निर्णय लिया। अब अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय थी।
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेशभर से अब तक 30,000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने यह मुद्दा उठाया कि पात्र होने के बावजूद विभिन्न कारणों से वे समय पर आवेदन नहीं कर पाए। ऐसे आवेदकों को मौका देने के लिए तिथि बढ़ाना जरूरी समझा गया।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्राप्त आवेदनों में सुधार का अवसर 21 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक दिया जाएगा। इसके बाद आवेदन या सुधार की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
नंदा गौरा योजना में क्या मिलता है फायदा?
राज्य की बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही इस योजना के तहत कन्या जन्म के आधार पर सहायता दी जाती है। वहीं, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर पात्र छात्रा के खाते में सरकार द्वारा 51,000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
सरकार ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन अवश्य पूरा करें, ताकि उन्हें योजना का फायदा मिल सके।

Related posts

उत्तराखंड बोर्ड में सख्ती: अब एडमिट कार्ड के साथ वैध ID जरूरी, फर्जी परीक्षार्थियों पर कड़ा शिकंजा

himvarta

उत्तराखंड पुलिस ने नए साल के लिए तय किया रोडमैप, साइबर सुरक्षा और ड्रग्स फ्री देवभूमि पर रहेगा जोर

himvarta

दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामला: आरोपी छात्र हॉस्टल से निष्कासित

himvarta

Leave a Comment