35.6 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

ऋषिकेश-बदरीनाथ National Highway पर फंसा ट्राला, सात घंटे तक लगा रहा 5 KM लंबा जाम

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय स्थित बदरीनाथ हाईवे पेट्रोल पंप के पास एक ट्राला फंसने से लगभग सात घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद लगभग 12 बजे हाईवे को यातायात के लिए सुचारु किया गया।

शुक्रवार सुबह की घटना

शुक्रवार सुबह पांच बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास एक बड़ी मशीन लेकर गौचर की ओर जा रहा एक ट्रक ट्राला बीच मार्ग में फंस गया। जिससे हाईवे के दोनो ओर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

ट्राला बीच मार्ग में फंसा

पुलिस प्रशासन ने जाम खोलने के काफी प्रयास किए, लेकिन ट्राला बीच मार्ग में फंसने से उसे सीधा करने में काफी समय लग गया। इस बीच पेट्रोल पंप से सुमेरपुर और गुलाबराय तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ट्राला को मार्ग से हटाया

पुलिस ने जवाड़ी बाईपास पर वाहनों को रोकते हुए व्यवस्था बनाने के प्रयास किए। लगभग 12 बजे जेसीबी की मदद से ट्राला को सड़क किनारे किया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई।

यातायात किया सुचारु

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि ट्राला फंसने से जाम की स्थिति पैदा हुई, लेकिन जेसीबी की मदद से ट्राला को हाईवे से हटाने के बाद जाम को खोलते हुए यातायात सुचारु किया गया।

Related posts

बड़ी खबर: सौरभ राज बेहड़ ने खुद पर कराया हमला, तिलकराज बेहड़ ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

himvarta

चमोली में भालू के हमले में ग्रामीण घायल, किया गया एयरलिफ्ट, ऋषिकेश में युवकों को दौड़ाया

himvarta

सीएम धामी ने श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमान धाम के किए दर्शन: प्रदेश की खुशहाली की की कामना

himvarta

Leave a Comment